देश की खबरें | स्वस्थ दिमाग और स्वस्थ शरीर के लिए योग अभ्यास करें: नागालैंड के राज्यपाल

कोहिमा, 21 जून नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने बुधवार को कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि यह मानसिक स्वास्थय को भी लाभ पहुंचाता है।

उन्होंने स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर के लिए सभी लोगों से योगाभ्यास करने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित योग दिवस के समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों के साथ विभिन्न आसन भी किए।

गणेशन ने केंद्रीय परिवार एवं कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आयुष मिशन और राज्य के युवा संसाधन एवं खेल मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर खुशी जाहिर की।

योग सत्र में केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ साथ एनएसएस एवं छात्रों ने भी हिस्सा लिया।

इसी तरह राज्य के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम हुए। सुरक्षा बलों ने भी अपनी बटालियनों और शिविरों में योग सत्र का आयोजन किया।

अभिषेक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)