देश की खबरें | प्रबोध सक्सेना को हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया

शिमला, एक जनवरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रबोध सक्सेना को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी।

वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना आर डी धीमान की जगह लेंगे जो शनिवार को सेवानिवृत्त हुए थे और उन्हें राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी धीमान को पिछले साल 13 जुलाई को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

प्रबोध सक्सेना की इस पद पर नियुक्ति की अधिसूचना शनिवार देर रात जारी की गई। सक्सेना वित्त, योजना, सांख्यिकी, कार्मिक, पर्यावरण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।

वह राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। वर्ष 1965 में उत्तर प्रदेश में जन्मे, सक्सेना ने अर्थशास्त्र और कानून विषय से स्नातक किया है।

इसके अलावा निवारण और लोक शिकायत विभाग के प्रमुख सलाहकार संजय गुप्ता को ‘रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के अलावा हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)