विदेश की खबरें | पोप अमेजन वर्षा वन से पहला कार्डिनल नियुक्त करेंगे

स्टेनर (71) ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘‘समुदायों को यह लगता है कि रोम और अमेजन क्षेत्र के बीच दूरी घट गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यही कारण है कि अमेजन क्षेत्र के लोग पोप फ्रांसिस के इस कदम से खुश हैं। ’’

उल्लेखनीय है कि अमेजन क्षेत्र यूरोपीय संघ के नौ देशों में फैला हुआ है।

पोप के बाद दूसरे सर्वाधिक वरिष्ठ धर्म गुरु कार्डिनल ही होते हैं।

स्टेनर उन 21 नये कार्डिनल में शामिल हैं जिनके नामों की पोप ने मई के अंत में घोषणा की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)