डारमैनिन ने ट्वीट किया, ‘‘कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।’’ उन्होंने बताया कि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फ्रांसीसी सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अट्टल ने इस घटना को ‘‘अस्वीकार्य’ बताया और इसकी निंदा की।
गुआदेलूप की तरह, मार्टीनिक प्रदर्शनकारियों ने पूरे द्वीप में सड़क यात्रा को रोकने के लिए नाकेबंदी की है।
रातभर हुई हिंसा में कई जगहों पर कारों को आग के हवाले और लूटपाट भी हुई है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
गेब्रियल ने कहा कि पिछले हफ्ते विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से ग्वाडेलोप और मार्टीनिक में कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं और लगभग 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY