देश की खबरें | पुलिस ने अतीक गिरोह के ईनामी शूटर असद कालिया को गिरफ्तार किया

प्रयागराज, 19 अप्रैल प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद गिरोह के 50,000 रुपये के इनामी शूटर असद कालिया को बुधवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बुधवार को 50,000 रुपये के इनामी बदमाश असद कालिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके अनुसार, कालिया के पास से एक देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, असद कालिया के खिलाफ करेली थाना में मुकदमा हत्या का प्रयास सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि वह वांछित था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, असाद कालिया को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दाहिना हाथ माना जाता है और उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को शाइस्ता तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)