विदेश की खबरें | थाईलैंड में छात्रों के प्रदर्शनों के कवरेज पर रोक लगाने पर विचार कर रही है पुलिस

बहरहाल, पुलिस ने संकेत दिये हैं कि वह प्रदर्शनों के कवरेज को सेंसर करने की योजना बना रही है।

ओचा की सरकार पहले ही एक आदेश जारी कर चुकी है जिसके तहत बैंकॉक में सार्वजनिक स्थानों पर चार से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी गवर्नरों ने COVID19 वैक्सीनेशन की योजना पर संघीय सरकार से पूछे सवाल, ट्रम्प प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण.

प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि फिलहाल आपातकाल केवल बैंकॉक में लागू रहेगा।

ओचा ने प्रदर्शनकारियों से अपील की, ''मैं आपसे कुछ बातें कहना चाहता हूं। सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान न पहुंचाएं और सरकार को चुनौती न दें।''

यह भी पढ़े | Landslide in Pakistan: पाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आई यात्री बस, 16 की मौत.

इस बीच, पुलिस ने सोमवार को कहा कि वह अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है, जिसमें प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग पर पाबंदी लगाने के लिये सेंसरशिप लागू करने की योजना भी शामिल है।

पुलिस के उप प्रवक्ता किसाना फताराचारेओन ने पुष्टि की कि पुलिस संबंधित एजेंसियों से ऐसी ''गलत सूचनाएं'' फैलाने वाले सूचना प्रदाताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करने पर विचार कर रही है, जिनसे समाज में अशांति और भ्रम पैदा हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)