खेल की खबरें | नस्ली भेदभाव के खिलाफ फिर एकजुट हुए खिलाड़ी

इन खिलाड़ियों में कुछ वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने इससे पहले ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।

इस बार कई खिलाड़ियों ने इसके विरोध में खेलने से इन्कार कर दिया। इस वजह से नेशनल बॉस्केटबॉल लीग (एनबीए) के बुधवार और गुरुवार को होने वाले प्लेऑफ मैच स्थगित करने पड़े। इसके बाद दूसरे खेलों के खिलाड़ी भी इससे जुड़ने लगे और कई खेलों में मैच स्थगित करने पड़े।

यह भी पढ़े | Rohit Sharma Wishes Virat Kohli: रोहित शर्मा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नई इनिंग के लिए दी बधाई.

शीर्ष बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स ने कहा, ‘‘हम अमेरिका में अश्वेत होने के कारण डरे हुए है। अश्वेत पुरुष, अश्वेत महिला, अश्वेत बच्चे। हम भयभीत हैं। ’’

इससे पहले एक पुलिसकर्मी के हाथों अश्वेत जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भी खिलाड़ियों ने ऐसी एकजुटता दिखायी थी। इसके बाद ही ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान चला था।

यह भी पढ़े | ENG (W) vs WI (W) 2020: इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम घोषित.

मेजर लीग बेसबॉल में भी खिलाड़ियों ने खेलने से इन्कार कर दिया है। बेसबॉल में बुधवार को तीन मैच रद्द किये गये थे जबकि गुरुवार को सात मैच स्थगित कर दिये गये।

नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में नौ टीमों ने गुरुवार को अभ्यास नहीं किया। यह लीग 10 सितंबर से शुरू होगी। नेशनल हॉकी लीग ने प्लेऑफ मैचों को दो दिन के लिये टाल दिया है।

गोल्फ में ओलंपिया फील्ड्स में पीजीए टूर की प्रतियोगिता शुरू हुई लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने अश्वेतों पर अत्याचार का सांकेतिक विरोध किया।

टेनिस में नाओमी ओसाका ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के सेमीफाइनल से हटने का फैसला किया था जिसके कारण एक दिन मैच नहीं हो पाये लेकिन अब यह जापानी खिलाड़ी खेलने के लिये तैयार हो गयी है। वह सेमीफाइनल में एलिस मर्टन्स से भिड़ेगी।

महिला बॉस्केटबॉल लीग में बुधवार और गुरुवार को छह मैच स्थगित करने पड़े जबकि मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में भी बुधवार को कोई मैच नहीं हो पाया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)