एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले अनूपपुर में पेट्रोल 120 और डीजल 109 रुपए के पार पहुंचा

मध्य प्रदेश के सीमावर्ती अनूपपुर जिले ईंधन कीमतों में बढ़ोत्तरी का खामियाजा भुगत रहे हैं. बुधवार को जिले में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर और डीजल 110 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले अनूपपुर में पेट्रोल 120 और डीजल 109 रुपए के पार पहुंचा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भोपाल, 27 अक्टूबर : मध्य प्रदेश के सीमावर्ती अनूपपुर जिले ईंधन कीमतों में बढ़ोत्तरी का खामियाजा भुगत रहे हैं. बुधवार को जिले में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर और डीजल 110 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया.

इसी तरह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे बालाघाट जिले में पेट्रोल की कीमत 119.23 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है. यह भी पढ़ें : Congress: मध्य प्रदेश की सियासत में अकेले पड़ते दिख रहे सीएम दिग्विजय सिंह

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे अनूपपुर के बिजुरी कस्बे में पेट्रोल पंप के मालिक अभिषेक जायसवाल ने पीटीआई- दिमो को फोन पर कहा कि मंगलवार को 36 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल कीमत 120.4 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत 37 पैसे की वृद्धि के बाद 109.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).