विदेश की खबरें | पेरू : डिस्को में पुलिस की छापेमारी के दौरान भगदड़ मचने से 13 लोगों की मौत

गृह मंत्रालय ने कहा कि लीमा स्थित थॉमस डिस्को में शनिवार रात को करीब 120 लोग पार्टी करने के लिए एकत्र हुए थे, जहां छापेमारी के दौरान भगदड़ मच गई।

अधिकारियों के मुताबिक, डिस्को के दूसरे तल के एकमात्र दरवाजे से बचकर भागने के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए।

यह भी पढ़े | इज़राइल में प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन.

भगदड़ मचने के बाद पुलिस को दरवाजा खोलने पर मजबूर होना पड़ा।

पार्टी में शामिल फ्रैंको एसेंसियोस ने स्थानीय मीडिया से कहा कि पुलिस ने रात नौ बजे छापा मारा और मौजूद लोगों से पहले महिलाओं को बाहर निकलने देने को कहा।

यह भी पढ़े | FATF List: पाकिस्तान ने पहली बार माना भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम कराची में रहता है.

उन्होंने कहा कि लोग अचानक नीचे भागने लगे।

पुलिस ने 23 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रमुख जनरल ओरलैंडो वेलेस्को ने कहा कि छापेमारी के दौरान आंसू गैस के गोले अथवा किसी हथियार का उपयोग नहीं किया गया।

महामारी के चलते मार्च से ही नाइट क्लब के संचालन पर रोक लागू है।

पेरू में कोरोना वायरस के कारण 27,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)