इज़राइल में प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है और इसलिए वह पद से हट जाएं. इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर शुरुआत में प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाने के बाद फिर से मामले बढ़ने से भी जनता में रोष है.
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है और इसलिए वह पद से हट जाएं. इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर शुरुआत में प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाने के बाद फिर से मामले बढ़ने से भी जनता में रोष है. शनिवार को प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो रही उस मांग की समयसीमा के पहले हुए हैं जिसमें कहा गया है कि गठबंधन सरकार को एक बजट योजना पर सहमत होना होगा या नए चुनाव कराने होंगे.
प्रदर्शनकारियों ने वैकल्पिक मार्गों से जाने की पुलिस की सलाह की अनदेखी की और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाल्फोर मार्ग पर स्थित नेतन्याहू के आवास तक पहुंचने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आवास के बाहर बड़े गुब्बारे लगाए जिनमें नेतन्याहू और उनके विरोधी से गठबंधन सहयोगी बने ‘ब्लू एंड व्हाइट पार्टी’ के बेन्नी गैन्ट्ज के चेहरे बने हुए थे. इसके अलावा उन्होंने देश के झंडे और काले झंडे लहराए. यह भी पढ़े: इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा शुरू
वहीं नेतन्याहू पद से हटने की मांग को खारिज कर चुके हैं और उनका कहना है कि ये प्रदर्शनकारी वामपंथियों और मीडिया के इशारे पर काम कर रहे हैं. गौरतलब है कि तीन लंबी चली जांचों के बाद नेतन्याहू पर पिछले साल भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और विश्वास भंग करने के आरोप लगाए गए थे. जनवरी में, मामले की सुनवाई गवाहों के बयान लेने के चरण में पहुंच जाएगी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

