सैन एंटोनियो (अमेरिका), 13 जून टैक्सास के एक बार से लौटाए गए व्यक्ति ने पार्किंग क्षेत्र में अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम आठ लोग घायल हो गए।
सैन एंटोनियो के पुलिस प्रमुख विलियम मैकमानुस ने शनिवार को बताया कि पुलिस बंदूकधारी की तलाश कर रही है जो शुक्रवार रात को घटनास्थल से फरार हो गया था।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी कोरोना वायरस से संक्रमित.
उन्होंने बताया कि यह बंदूकधारी उस समूह का हिस्सा है जो उत्तरी सैन एंटोनियो के बार से निकला था और सड़क पार करके रेबर पहुंचा था। यहां अक्सर संगीत का कार्यक्रम और डीजे चलता रहता है। इस समूह को दरवाजे से ही इस लिए लौटा दिया गया था क्योंकि वे ‘‘शराब के नशे में चूर थे।’’
मैकमानुस ने कहा कि इस समूह के एक सदस्य ने चिल्लाते हुए कहा था,‘‘क्या तुम नहीं जानते कि मैं कौन हूं? मैं कैलिफोर्निया से यूएफसी योद्धा हूं।’’
यह भी पढ़े | नेपाल में संसद का सत्र शुरू, नए राजनीतिक नक्शे से संबंधित विधेयक को मिल सकती है मंजूरी.
उन्होंने बताया कि इसके बाद वह व्यक्ति सड़क किनारे खड़ी अपनी कार में गया,एक लंबी रायफल लाया, रेबर पार्किंग लॉट में गया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
इस घटना में पांच महिलाएं और तीन पुरुष घायल हो गए जिनकी उम्र 23 से 41 वर्ष के बीच है।
उन्होंने बताया कि हमलावर फरार है और हमें नहीं लगता कि उससे क्षेत्र को कोई खतरा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY