बेंगलुरू, पांच जून अर्जुन पुरस्कार के लिये नामित वंदना कटारिया और मोनिका ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है और तोक्यो ओलंपिक में उम्दा प्रदर्शन करना ही उनका लक्ष्य है ।
हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में वंदना ने कहा ,‘‘ हम इस समय सही दिशा में आगे बढ रहे हैं ।टीम में अच्छा संतुलन है और हमें आगे बढते रहना है ।’’
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.
उन्होंने कहा ,‘‘ टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है और मुझे यकीन है कि हम ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।’’
मोनिका ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपने हुनर को निखारने पर काफी मेहनत की है ।
यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.
उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी का एक ही लक्ष्य है कि ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करे । हमने अपने कौशल पर काफी मेहनत की है और अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और तकनीकी तौर पर भी हम कम नहीं है । हमें ओलंपिक का इंतजार है ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY