वाशिंगटन, 20 अक्टूबर (एपी) पेंटागन ने ‘मिनटमैन3’ शस्त्रागार को बदलने के लिए भूमि-आधारित परमाणु मिसाइलों के एक नए बेड़े को बनाने की अनुमानित लागत 95.8 अरब डॉलर तक बढ़ा दी है।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | पाक अदालत ने शरीफ के खिलाफ ब्रिटेन के अखबारों में इश्तिहार प्रकाशित करने की अनुमति नहीं दी.
यह अनुमानित लागत चार साल पहले की तुलना में 10 अरब डॉलर अधिक है।
इन हथियारों को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल या आईसीबीएम कहा जाता है। अगले कुछ दशकों में अमेरिकी परमाणु बल में इन्हें शामिल किया जाएगा जिसमें 12 खरब डॉलर का खर्चा आएगा।
पूर्व रक्षा मंत्री विलियम जे. पेरी सहित कुछ का तर्क है कि आईसीबीएम के बिना अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, लेकिन पेंटागन का कहना है कि वे युद्ध को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने परमाणु नीति की 2018 की समीक्षा में आईसीबीएम की एक नई पीढ़ी के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई थी।
एपी निहारिका नरेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY