देश की खबरें | किसानों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया,
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, छह दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में दलित प्रेरणा स्थल पर पांच दिन से धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को अर्धनग्न होकर दिल्ली के लिए पैदल मार्च किये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि जब उन्हें डीएनडी की तरफ से जाने से रोका गया तो किसान नेता कालिंदी कुंज बैराज की तरफ से दिल्ली जाने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से भी जाने से रोक दिया।

यह भी पढ़े | मुंबई के लालबाग इलाके में सिलिंडर ब्लास्ट में एक की मौत, 5 की हालत गंभीर: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने किसान नेताओं को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया, उसके बाद किसान नेता अर्धनग्न अवस्था में ही दलित प्रेरणा स्थल पर पुनः धरने पर बैठ गए हैं।

चिल्ला सीमा पर पर धरना दे रहे किसानों ने रविवार को भी दिल्ली से नोएडा व नोएडा से दिल्ली आने -जाने वाले दोनों तरफ के मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया ।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक नए कृषि कानून बिल को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती, तथा किसानों के फसल के लिए लागू एमएसपी को कानूनी मान्यता नहीं देती, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस बीच ठाकुर की तबीयत आज खराब हो गई जिसके बाद उन्हें नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)