देश की खबरें | कुछ नेताओं की हिरासत के मद्देनजर पीडीपी ने सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 23 अगस्त जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने कुछ नेताओं की हिरासत के आलोक में सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी है । पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता वाहीद पारा ने बताया, 'जम्मू कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिये हमने कल एक बैठक बुलायी थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है क्योंकि अधिकारियों ने कुछ नेताओं को उनके घरों से बाहर निकलने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है ।'

यह भी पढ़े | 4 Year Old Girl Raped & Killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार.

पारा ने बताया कि उनकी पार्टी नेताओं की रिहाई के लिये कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है क्योंकि उनकी हिरासत के लिये कोई औपचारिक आदेश नहीं है ।

पीडीपी नेता ने बताया, 'जब और जैसे ही सभी नेता उपलब्ध होंगे, हम फिर से एक बैठक बुलाएंगे ।'

यह भी पढ़े | Congress President Row: सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष पद से दे सकती हैं इस्तीफा, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खबर को बताया गलत.

पीडीपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के निर्देश पर बैठक आहूत करने का कदम उठाया गया था । महबूबा अभी अपने सरकारी आवास में हिरासत में हैं ।'

उन्होंने बताया, 'जम्मू कश्मीर के संबंध में केंद्र के पिछले साल उठाये गये असंवैधानिक कदम के विरोध में मुख्यधारा की पार्टियों ने एक संयुक्त मोर्चा बनाया है और इस संघर्ष में हम अपना योगदान देंगे ।'

जम्मू कश्मीर में 'हमारे बिना, हमारे बारे में कुछ भी नहीं' के सिद्धांत को स्पष्ट करते हुये नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी समेत मुख्यधारा की छह पार्टियों ने शनिवार को एक प्रस्ताव जारी किया और पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा वापस लिये जाने के कदम को असंवैधानिक करार दिया था और पिछले साल पांच अगस्त से पहले की स्थिति को बहाल करने के लिये संयुक्त प्रयास का संकल्प किया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)