कराची, चार जून पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के खिलाफ फेडरल जांच एजेंसी (एफआईए) की साइबर अपराध इकाई में उसने नहीं बल्कि उसके कानूनी सलाहकर तफज्जुल रिज्वी ने निजी हैसियत से शिकायत दर्ज करायी है।
अख्तर को शुक्रवार को लाहौर स्थित एफआईए कार्यालय में उपस्थित होने के लिये कहा गया है।
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.
अख्तर ने ट्वीट किया, ‘‘अभी मुझे एफआईए लाहौर से पूरी तरह अस्पष्ट, समझ से परे और गलत नोटिस मिला है। मैं अपने वकील सलमान नियाजी से सलाह मशविरा करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जारी करूंगा। ’’
पीसीबी प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि अख्तर को रिज्वी की शिकायत पर समन भेजा गया है और बोर्ड का इससे कोई लेना देना नहीं है।
यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तफज्जुल रिज्वी ने निजी हैसियत से शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का दावा किया है। बोर्ड ने एफआईए में इस तेज गेंदबाज के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। ’’
रिज्वी ने एफआईए में शिकायत दर्ज की है कि अख्तर सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल के जरिये उनके खिलाफ गलत आरोप लगा रहे हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY