जरुरी जानकारी | पेटीएम 1,000 से अधिक लोगों की कर रही है भर्ती

नयी दिल्ली, 26 अगस्त प्रमुख वित्त प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम ने बुधवार को कहा कि वह 1,000 से अधिक लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया में है। ये नयी भर्तियां विभिन्न श्रेणियों में कारोबार विस्तार देने के लिए की जा रही हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अगले कुछ महीनों में कंपनी विभिन्न पदों पर ये नियुक्तियां करेगी। इसमें इंजीनियर, आंकड़ा विज्ञान, वित्तीय विश्लेषकों के साथ-साथ अन्य प्रौद्योगिकी और गैर-प्रौद्योगिकी नौकरियां शामिल हैं।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

कंपनी ने कहा कि वह अपनी वित्त और संपत्ति प्रबंधन सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रही है और इसलिए उसने कंपनी में नियुक्तियों की रफ्तार बढ़ायी है।

पेटीएम और उसकी समूह कंपनियां ऋण, बीमा, संपत्ति प्रबंधन और ऑफलाइन भुगतान जैसेत्रों में अपना परिचालन बढ़ा रही हैं। इसलिए कंपनियों को अधिक संख्या में प्रौद्योगिकी और गैर-प्रौद्योगिकी कर्मचारियों की जरूरत है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

इसके अलावा कंपनी अपने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरू के परिचालन में भी लोगों की भर्ती करेगी। साथ ही वरिष्ठ स्तर पर वह 50 से अधिक लोगों को उपाध्यक्ष या उससे ऊपर के पदों पर नियुक्त करने की प्रक्रिया में है।

अप्रैल में कंपनी ने 500 नयी भर्तिंया करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि पिछले चार महीने में वह करीब 700 लोगों की भर्ती कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)