देश की खबरें | पायल घोष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात, न्याय मांगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 29 सितम्बर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की अपील की।

राज भवन ने ट्वीट किया, ‘‘केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के साथ अभिनेत्री पायल घोष ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की और ज्ञापन दिया।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने किया आरएलएसपी के साथ गठबंधन, मायावती ने कहा-सीएम का चेहरा होंगे उपेंद्र कुशवाहा.

घोष ने सोमवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष आठवले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया था और कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की थी।

अभिनेत्री ने कश्यप पर सात साल पहले उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Case Verdict: बाबरी विध्वंस मामले में कल CBI कोर्ट का आएगा फैसला, केंद्र सरकार की तरफ से कई राज्यों को अलर्ट जारी.

कोश्यारी के साथ आधे घंटे की मुलाकात के बाद आठवले ने पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल ने कहा कि वह मामले को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से बात करेंगे।

मंत्री ने कहा, " मैंने राज्यपाल को बताया कि पायल घोष 10 साल से मुंबई में रह रही हैं। उन्होंने कुछ साल पहले अत्याचार का सामना किया था। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।"

आठवले ने बताया, " पायल घोष ने राज्याल को ज्ञापन दिया है जिसमें सुरक्षा और अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की गई है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभिनेत्री को मुद्दा उठाए आठ दिन हो गए हैं, लेकिन कश्यप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

आठवले ने सोमवार को मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से अभिनेत्री के साथ मुलाकात की थी और फिल्मकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)