मुंबई, सात सितंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास को उड़ा देने की धमकी की पुलिस द्वारा जांच किए जाने के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर कार्यालय में फोन कर उन्हें और राकांपा प्रमुख शरद पवार को धमकी दी गयी।
प्रदेश के एक मंत्री ने यह जानकारी दी।
अपना नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ उन्होंने सोमवार को यहां विधान भवन में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वे जांच कर रहे हैं।
मुंबई पुलिस ने फोन पर धमकी मिलने के बाद ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर रविवार को सुरक्षा बढ़ा दी थी। फोन करने वाले ने अपने को भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम का सहयोगी बताया था।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypoll 2020: सीएम शिवराज सिंह चौहान 6 दिन में 16 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा.
इस बीच महाराष्ट्र राकांपा के अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि "मुख्यमंत्री और शरद पवार को धमकी मिलना एक गंभीर मामला है"।
उन्होंने कहा, "असामाजिक तत्व एक बार फिर सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य का गृह विभाग इस मामले की जांच करेगा।"
विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मामले में उचित जांच की मांग की।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि धमकी भरे इन कॉल की उचित जांच होनी चाहिए।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY