देश की खबरें | पटनायक ने नीट परीक्षा के टॉपर शोएब आफताब को किया फोन, सुनहरे भविष्य की कामना की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नीट की परीक्षा में सबसे अधिक अंक लाने वाले शोएब आफताब को फोन कर इस सफलता के लिये उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पटनायक ने उनके सुनहरे भविष्य की भी कामना की।

यह भी पढ़े | Mumbai Monorail To Resume: मुंबई मोनोरेल सेवा आज से शुरू, इन नियमों का पालन अनिवार्य.

आफताब ने भी मुख्यमंत्री का फोन आने पर खुशी जाहिर की और उन्हें धन्यवाद दिया।

ओडिशा के राउरकेला निवासी आफताब ने शुक्रवार को जारी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के परिणामों में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 720 में से 720 अंक लाकर इतिहास रच दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- सीएम हर रोज मेरे और बीजेपी के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

वह नीट की परीक्षा में टॉप करने वाले ओडिशा के पहले छात्र हैं।

पटनायक ने परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले राज्य के सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

राज्यपाल गणेशी लाल ने भी आफताब को बधाई दी।

लाल के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ''माननीय राज्यपाल ने 720 अंक लाकर पहला स्थान हासिल करके इतिहास रचने वाले ओडिशा के शोएब आफताब को बधाई दी है। माननीय राज्यपाल ने भविष्य में भी शोएब के इसी तरह सफलताएं हासिल करने की कामना की है। ''

ओडिशा के रहने वाले केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी शोएब को बधाई दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)