जरुरी जानकारी | यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 38 प्रतिशत गिरी : फाडा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 38.34 प्रतिशत गिरकर 1,26,417 वाहन रही। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने इस संबंध में मंगलवार को आंकड़े जारी किए।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई देश में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 38.34 प्रतिशत गिरकर 1,26,417 वाहन रही। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने इस संबंध में मंगलवार को आंकड़े जारी किए।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संकट के चलते अप्रैल और मई में देशव्यापी लॉकडाउन किया गया था, जिससे वाहनों की बिक्री प्रभावित हुई। आठ जून से लॉकडाउन नियमों में राहत के बाद वाहनों की बिक्री में सुधार हुआ है लेकिन पिछले साल के मुकाबले यह अभी भी कम है। वहीं कोविड-19 का प्रकोप अब भी बरकरार है जिससे ग्राहकों की धारणा प्रभावित हुई है।
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) देश के 1,440 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में से 1,230 के आंकड़े जुटाती है।
पिछले साल जून में कुल 2,05,011 यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री हुई थी।
यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.
समीक्षावधि में दोपहिया वाहन की बिक्री 40.92 प्रतिशत गिरकर 7,90,118 वाहन रही। जून 2019 में 13,37,462 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
वहीं वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 83.83 प्रतिशत गिरकर 10,509 और तिपहिया वाहनों की बिक्री 75.43 प्रतिशत घटकर 11,993 इकाई रही। जून 2019 में यह क्रमश: 64,976 और 48,804 इकाई थी।
विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री जून में 42 प्रतिशत घटकर 9,84,395 वाहन रही जो जून 2019 में 16,97,166 इकाई थी।
फाडा के अध्यक्ष हंसराज काले ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ आर्थिक नरमी के वातावरण ने भी ग्राहकों की धारणा प्रभावित की है। बड़े शहरों में इसका ज्यादा असर दिख रहा है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में अच्छी फसल और समय पर मानसून आने से मांग में सुधार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

