नयी दिल्ली, 21 दिसंबर संसद की एक समिति ने कीटनाशक दवाओं के अविवेकपूर्ण और अंधाधुंध उपयोग के कारण कीटों द्वारा प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस बारे में किसानों के बीच जागरूकता पैदा करने तथा इससे जुड़े विधेयक में एकीकृत कीट प्रबंधन को समुचित प्रावधान करने का सुझाव दिया है।
समिति ने नए कृषि रसायन अणु और नवाचार उत्पाद प्रौद्योगिकी के विकास एवं अनुसंधान के लिए एक समर्पित केंद्र की स्थापित करने की भी सिफारिश की ।
संसद में मंगलवार को पेश ‘नाशकजीवमार प्रबंध विधेयक 2020’ पर पी सी गद्दीगौडर की अध्यक्षता वाली कृषि, पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, समिति की राय है कि किसान और अन्य अंतिम उपयोगकर्ताओं के बीच सुरक्षित कीटनाशकों के उपयोग के बारे में जागरूकता किसान, फसल और पर्यावरण पर कीटनाशक के हानिकारक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए आवश्यक है ।
रिपोर्ट के अनुसार समिति के संज्ञान में यह बात लगायी गयी कि वर्तमान में कीटनाशक उपयोग के लिए किसान को प्रदान की जाने वाली सेवाओं का इस विधेयक में उल्लेख नहीं है और वह इस तथ्य से अप्रसन्न है।
समिति को सूचित किया गया है कि कीटनाशक के अविवेकपूर्ण और अंधाधुंध उपयोग के कारण कीटों में इनके विरूद्ध प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर रहे है।
इसमें कहा गया है कि कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से न केवल फसल सुरक्षा बल्कि मनुष्यों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है क्योंकि कीटनाशक के अनुचित उपयोग के कारण खाद्य फसलों में कीटनाशक अवशेष बहुत अधिक होते हैं।
रिपोर्ट में समिति ने सिफारिश की है कि कृषि क्लीनिकों और कृषि व्यवसाय केंद्रों को किसानों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कहा जाए तथा सुरक्षित कीटनाशक उपयोग के लिए प्रदान की जाने वाली विस्तार सेवाओं को विधेयक के 'उद्देश्यों के कारण और कथन’ में शामिल किया जाए।
इसमें कहा गया कि समिति की इच्छा है कि एकीकृत कीट प्रबंधन को उचित स्थान पर इस विधेयक में शामिल किया जाए।
इसमें कहा गया है कि समिति सिफारिश करती है कि नए कृषि रसायन अणु और नवाचार उत्पाद प्रौद्योगिकी के विकास एवं अनुसंधान के लिए एक समर्पित केंद्र की स्थापना की जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY