देश की खबरें | संसदीय समिति ने पूछा: क्या 5जी के लिए चीन से उपकरण की खरीद पर रोक है
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर संसद की एक समिति ने मंगलवार से सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से इस बारे में प्रश्न किया कि क्या भारत में 5जी अवसंरचना के लिए चीन के विक्रेताओं से उपकरण की खरीद पर प्रतिबंध है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बिहार में कल आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी, पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के समक्ष दूरसंचार मंत्रालय एवं भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के वरिष्ठ अधिकारियों अपनी बात रखी।

दूरसंचार क्षेत्र की तीन बड़ी कंपनियों रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्रतिनिधि भी समिति के सामने उपस्थित हुए।

यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘पद्मावत’ का विरोध करने वालों पर दर्ज केस वापस लेने का किया ऐलान: 27 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से पूछा कि क्या भारत में 5जी अवसंरचना के लिए चीन के विक्रेताओं से उपकरण की खरीद पर प्रतिबंध है।

उनका कहना था कि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की कि 5जी सेवाओं के लिए चीनी विनिर्माताओं से उपकरण की खरीद पर प्रतिबंध है या नहीं।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)