लाहौर, छह अगस्त पाकिस्तान की एक अदालत बृहस्पतिवार को नेशनल असेंबली में नेता विपक्ष शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शहबाज के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोप तय किए।
वहीं, लाहौर जवाबदेही अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ भूमि अवंटन के एक मामले में जमानती वारंट जारी किया जो वर्तमान में उपचार के लिए लंदन में हैं।
यह भी पढ़े | Michelle Obama: मिशेल ओबामा ने कहा- वह 'लो-ग्रेड डिप्रेशन' से जूझ रही हैं.
भूमि आवंटन का यह मामला जियो मीडिया ग्रुप के मालिक मीर शकीलुर रहमान से जुड़ा है।
लाहौर की जवाबदेही अदालत ने 68 वर्षीय शहबाज के खिलाफ चिनोट में 2010-2013 में एक नाले के निर्माण के लिए करदाताओं के पैसे के इस्तेमाल के मामले में आरोप तय किए।
यह भी पढ़े | Beirut Blast: बेरुत में हुए भीषण धमाके में नहीं गई किसी भी भारतीय की जान, विदेश मंत्रालय.
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने आरोप लगाया कि परिवार के कारोबार को मुनाफा पहुंचाने के लिए जनता के धन का इस्तेमाल किया गया।
मामले में नेता विपक्ष के बेटे हमजा शहबाज के खिलाफ भी आरोप तय किए गए जो न्यायिक हिरासत में हैं। वह पंजाब असेंबली में नेता विपक्ष हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY