जरुरी जानकारी | पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ब्रिटेन के लिए आंशिक तौर पर फिर शुरू करेगी उड़ान

इस्लामाबाद, छह अगस्त पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) 14 अगस्त से ब्रिटने के लिए आंशिक तौर पर फिर से उड़ान शुरू करेगी। मीडिया रपट के मुताबिक इसके लिए कंपनी ने चालक दल समेत एक पुर्तगाली विमान किराये पर लिया है।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक पीआईए के कुछ पायलटों का लाइसेंस फर्जी पाए जाने के बाद ब्रिटेन ने 30 जून को अपने तीन हवाईअड्डों से कंपनी के उड़ानें परिचालित करने का परमिट रद्द कर दिया था। इसके करीब एक महीने बाद कंपनी ने यह निर्णय किया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

अखबार ने पीआईए के प्रवक्ता अबदल्ला हफीज के हवाले से लिखा है कि इस संबंध पुर्तगाल की विमानन कंपनी और उसके बीच समझौता हुआ है। पीआईए पुर्तगाली कंपनी के एयरबस ए330 विमान का परिचालन करेगी। इसमें 300 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

हफीज ने कहा कि जनता की मांग पर कंपनी उड़ाने दोबारा शुरू करने जा रही है। यह उड़ाने लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे, मैनचेस्टर और बर्मिंघम से उड़ान भरेंगी।

यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.

सभी उड़ानों में ‘देह से दूरी’ नियम का पालन होगा। ऐसी पहली उड़ान 250 यात्रियों के साथ 14 अगस्त को मैनचेस्टर से रवाना होगी। वहीं 15 अगस्त को इस्लामाबाद से लंदन की उड़ान रवाना होगी।

पीआईए ने हाल में अपने पांच पायलटों को फर्जी लाइसेंस के चलते बर्खास्त कर दिया था। इसी के साथ गबन करने, ड्यूटी से नदारद रहने और फर्जी डिग्री रखने के आरोप में कुल 58 कर्मचारियों को हटा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)