देश की खबरें | ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए ऑनलाइन योजना में अच्छी प्रतिक्रिया मिली : डीडीए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अगस्त डीडीए को ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 916 फ्लैटों को बेचने के लिए ऑनलाइन योजना में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इनमें से 627 की बुकिंग हो चुकी है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कहा कि छूट के बाद एक फ्लैट की कीमत 10.89 से 12.29 लाख के बीच है।

यह भी पढ़े | गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1212 नए मामले, 14 की मौत: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आवास प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, ‘‘नरेला के पॉकेट-- 1 ए सेक्टर ए1 से ए4 में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों को बेचने के लिए सात अगस्त को डीडीए ने ऑनलाइन योजना जारी की थी, जिसमें ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर निर्माण लागत पर 40 फीसदी की छूट थी।’’

इसने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए इस योजना में कुल 916 फ्लैट को शामिल किया गया। योजना की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और अब तक 627 फ्लैट बुक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | No Restrictions On Movement Of People And Goods: गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, लोगों और सामान के आवागमन पर न लगाएं पाबंदी.

अधिकारियों ने बताया कि इस श्रेणी में आवेदक की आय प्रति वर्ष तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और परिवार की आय दस लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

बयान में बताया गया कि एक फ्लैट की बुकिंग राशि दस हजार रुपये है और यह राशि नहीं लौटाई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)