देश की खबरें | विदेशी मुद्रा की दुबई तस्करी करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार: सीमा शुल्क
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार नवंबर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 11.89 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह सोमवार को दुबई के लिए एक विमान में सवार होने जा रहा था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: ‘मोदी वोटिंग मशीन’ और मीडिया से नहीं डरता, विचारधारा की लड़ाई में मोदी को हराऊंगा: राहुल गांधी.

अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान उसके अंतर्वस्त्रों और बैग में छुपाकर रखी गई विदेशी मुद्रा बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना के मूल निवासी इस शख्स ने पिछली यात्राओं में 35.38 लाख रुपये की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

यह भी पढ़े | Delhi: खालिस्तानी संगठन की धमकी के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, अलर्ट पर पुलिस.

एक अन्य मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 9.37 लाख रुपये मूल्य के ‘ई-सिगरेट पॉड बॉक्स’ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को दुबई से दिल्ली पहुंचने पर पकड़ा गया और सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसके पास से 'ई-सिगरेट पॉड बॉक्स' जब्त कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)