कोलकाता, आठ अगस्त पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता दीबेंद्र नाथ रॉय की मौत के मामले में शुक्रवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रॉय 13 जुलाई को उत्तरी दिनाजपुर जिले में अपने घर के पास फंदे से लटके मिले थे।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम हेमताबाद से विधायक रॉय के कथित सुसाइड नोट में था। उसे शुक्रवार को मालदा जिले के बबला-कमलपुर इलाके से पकड़ा गया।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी झारखंड जाने की तैयारी में था तभी उसे पकड़ लिया गया।
रॉय 13 जुलाई को हेमताबाद स्थित अपने आवास के पास फंदे से लटके पाए गए थे। उनके परिजन तथा भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह ‘‘तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गई निर्मम हत्या है।’’
इससे पहले पुलिस ने मालदा जिले से एक व्यक्ति को इसी मामले में गिरफ्तार किया था। कथित सुसाइड नोट में उसका भी नाम था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY