देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में रहस्यमय बीमारी से एक की मौत, 290 लोग बीमार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती (आंध्र प्रदेश), छह दिसंबर आंध्र प्रदेश के एलुरू में फैल रही एक रहस्यमय बीमारी से रविवार को एक व्यक्ति की जान चली गयी और करीब 292 लोग बीमार पड़ गये।

पश्चिम गोदावरी जिले में चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि 140 से अधिक रोगी उपचार के बाद अस्पतालों से घर जा चुके हैं, वहीं अन्य लोगों की हालत स्थिर है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: भारत बंद में शामिल नहीं होगा RSS से जुड़ा भारतीय किसान संघ.

अभी तक पता नहीं चल सका है कि बीमारी किस वजह से फैली है जिसमें लोग अचानक से चक्कर आने के बाद बेहोश हो रहे हैं।

विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिन्हें चक्कर आने और दौरे पड़ने के लक्षणों के बाद आज सुबह भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | असम में कोरोना के 97 नए मामले, 84 मरीज हुए ठीक: 6 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकतर लोग कुछ ही मिनट में सही हो गये लेकिन कम से कम सात लोगों को रविवार को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टरों के विशेष दल एलुरू पहुंच गये हैं और घर-घर जाकर पता लगाया जा रहा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त कटमानेनी भास्कर भी हालात का जायजा लेने के लिए एलुरू पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)