America: अमेरिका में 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' के पास गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल
अमेरिका में 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' के पास शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
लास एंजिलिस, 8 जनवरी : अमेरिका में 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' (Hollywood Walk of Fame) के पास शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
केटीएलए-टीवी ने बताया कि एक बंदूकधारी ने उस समय अचानक गोलीबारी शुरू कर दी जब लोग देर रात करीब 1:20 बजे एक इमारत से बाहर निकले. यह भी पढ़ें : America: एसयूवी के छोटे विमान से टकराने से तीन लोग घायल
लास एंजिलिस पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस के मुताबिक संदिग्ध हमलावर एक वाहन में था और वहां से फरार हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

