देश की खबरें | जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने पर सुखना झील के दो फाटक खोले गए, निचले इलाकों में भरा पानी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 जुलाई भारी बारिश के कारण सुखना झील में जलस्तर 1,163 फुट पर खतरे के निशान तक पहुंच गया, जिसके बाद रविवार को यहां के तीन में से दो फाटकों (फ्लड गेट) को खोलना पड़ा।

पानी छोड़े जाने के कारण मोहाली जिले के जीरकपुर समेत कई निचले इलाकों में जल भर गया।

यह भी पढ़े | Congress President Row: सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष पद से दे सकती हैं इस्तीफा, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खबर को बताया गलत.

जीरकपुर में बाल्टाना पुलिस चौकी तथा एक बगीचा सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि पानी छोड़ने के लिए झील के तीन में से दो फ्लड गेट खोले गए थे और सुखना के इर्द-गिर्द के गांवों के लोगों को इस बारे में पहले से सूचित कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केसः बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची सीबीआई की टीम: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बल्टाना पुलिस चौकी पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि तीन से चार फुट पानी भर गया, हालांकि, वे जैसे-तैसे अपने रिकॉर्ड खराब होने से बचा पाए।

मोहाली के उपायुक्त गिरीश दयालन ने कहा कि झुग्गी बस्ती को समय पर खाली करवा लिया गया था। उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर चंडीगढ़ प्रशासन ने फ्लडगेट बंद कर दिए हैं।

इससे पहले, फ्लडगेट 2018 और 2008 में खोले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)