देश की खबरें | ओडिशा के पर्यटन और संस्कृति मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, सात सितंबर ओडिशा के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जे पी पाणिग्रही ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और घर पर पृथक-वास में हैं ।

ओडिशा में पाणिग्रही समेत चार मंत्री अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं । इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री अरुण कुमार साहू, ग्रामीण विकास मंत्री सुशांत सिंह और कपड़ा मंत्री पद्मिनी दियान संक्रमित हुए थे ।

यह भी पढ़े | कुशीनगर: टीचर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, हुई मौत.

मंत्री ने हाल में उनके संपर्क में आए लोगों से पृथक-वास में जाने का अनुरोध किया ।

सिमुलिया के विधायक ने ट्वीट किया, ‘‘20 मार्च से ही जनता के काम में जुटा रहा हूं । एक भी दिन दूर नहीं रहा। महामारी के दौरान काफी मेहनत की ताकि लोगों को यह महसूस नहीं हो कि वह अकेले हैं। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार काम करता रहा। अब मैं भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। पिछले सात दिनों से मेरे संपर्क में जो लोग आए थे वो कृपया पृथक-वास में चले जाएं।’’

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के बाद मुंबई के NCB कार्यालय से निकलीं: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में अब तक 21 विधायक संक्रमित हो चुके हैं ।

जुलाई में नीलगिरि से भाजपा विधायक सुकांत कुमार नायक संक्रमित हो गए थे। संक्रमित होने वाले वह पहले विधायक थे।

बारगढ़ से भाजपा सांसद सुरेश पुजारी, भद्रक से बीजद सांसद मंजुलता मंडल और नबरंगपुर से बीजद सांसद रमेश चंद्र मांझी भी संक्रमित हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)