गुवाहाटी, 30 मार्च असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना के बाद उनका कार्यालय ओडिशा सरकार के संपर्क में है।
ओडिशा के कटक जिले में मंगुली के पास निरगुंडी में एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
शर्मा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मैं ओडिशा में 12551 कामाख्या एक्सप्रेस से जुड़ी घटना से अवगत हूं। असम मुख्यमंत्री कार्यालय ओडिशा सरकार और रेलवे के संपर्क में है। हम प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करेंगे।"
दुर्घटना के समय ट्रेन बेंगलुरु से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी।
बाद में एक अन्य पोस्ट में असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य से कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा, "राज्य के दो लोग (उदलगुड़ी के विल्सन डिगल और बक्सा की अमीरन निशा) घायल हैं और उनका इलाज जारी है। दोनों खतरे से बाहर हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY