देश की खबरें | ओडिशा सरकार ने अक्टूबर से पर्यटन स्थलों को खोलने का फैसला किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 27 सितंबर ओडिशा सरकार ने अक्टूबर से राज्य के सभी पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का फैसला किया है, जो कोविड-19 महामारी के कारण छह महीने से अधिक समय से बंद हैं।

पर्यटन मंत्री जे पी पाणिग्रही ने रविवार को कहा कि उनके विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य के विभिन्न स्थलों को बढ़ावा देने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है।

यह भी पढ़े | Farm Bill Row 2020: संसद भवन में पास कृषि बिल को मंत्री बाला साहेब थोराट ने बताया किसान विरोधी, कहा- महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में इसे लागू नहीं होने देगी.

विश्व पर्यटन दिवस 2020 के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए अक्टूबर से सभी पर्यटक स्थलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।’’

पाणिग्रही ने पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की तारीख का उल्लेख नहीं किया।

यह भी पढ़े | Farm Bills Enacted as Law: किसानों और विपक्ष के विरोध के बीच कानून में बदले तीनों कृषि बिल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई मुहर.

लोगों से राज्य में आने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

एक बयान में मुख्यमंत्री को उद्धृत कर कहा गया, ‘‘मैं आप सभी का ओडिशा में स्वागत करता हूं, क्योंकि हम राज्य को पर्यटन के लिए खोलेंगे और ओडिशा में आपके प्रवास के दौरान आपको सुरक्षित, सुखद और आरामदायक अनुभव प्रदान करने के प्रति उत्सुक हैं।’’

पटनायक ने लोगों को सड़क मार्ग के माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 'ओडिशा बाई रोड' अभियान शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)