देश की खबरें | ओडिशा के किसानों और अधिकारियों ने मलेशिया का सात-दिवसीय कृषि अध्ययन दौरा शुरू किया

भुवनेश्वर, 18 अप्रैल ओडिशा के 14 किसानों और 14 अधिकारियों के 28-सदस्यीय दल ने शुक्रवार को मलेशिया का सात-दिवसीय ‘कृषि अध्ययन दौरा’ शुरू किया।

जलवायु अनुकूल कृषि के लिए ओडिशा एकीकृत सिंचाई परियोजना (ओआईआईपीसीआरए) के तहत आयोजित इस यात्रा को उपमुख्यमंत्री के वी सिंह देव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा पर रवाना हो रहे दल को संबोधित करते हुए सिंह देव ने कहा कि उन्हें पारंपरिक कृषि में वैज्ञानिक तरीकों और मशीनरी के उपयोग के बारे में सीखना चाहिए।

उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सर्वोत्तम तरीके अपनाने के महत्व पर जोर दिया।

कृषि विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिंह देव ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को चावल की आपूर्ति करने में ओडिशा चौथे स्थान पर है।

उन्होंने फलों और सब्जियों के निर्यात में राज्य के बढ़ते प्रभाव पर भी प्रकाश डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)