एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा : पुलिस अधिकारी की हत्या के 13 साल पुराने मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजम जिले की एक अदालत ने करीब 13 वर्ष पहले एक पुलिस अधिकारी की हत्या किए जाने के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई।

देश की खबरें | ओडिशा : पुलिस अधिकारी की हत्या के 13 साल पुराने मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा

बेरहामपुर, 16 नवंबर ओडिशा के गंजम जिले की एक अदालत ने करीब 13 वर्ष पहले एक पुलिस अधिकारी की हत्या किए जाने के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई।

जिला एवं सत्र अदालत, आस्का के न्यायाधीश पीके चौधरी ने बुधवार को बेरहामपुर निवासी सुशांत बेहरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और मामले में सह-आरोपी सुनील बेहरा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

सरकारी वकील त्रिलोचन परीदा ने बताया कि अदालत ने मामले के एक अन्य आरोपी समीर पांडा के खिलाफ भी वारंट जारी किया है, क्योंकि वह फैसले के दिन अदालत में नहीं आया था।

उन्होंने बताया कि अदालत ने 22 गवाहों से पूछताछ और हत्या से जुड़े कुछ दस्तावेजों की पुष्टि के बाद फैसला सुनाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपियों ने 26 नवंबर 2010 को हिंजिली-शेरागड़ा रोड पर शेरागड़ा पुलिस थाने के तत्कालीन प्रभारी मनोरंजन मिश्रा को गोली मार दी थी। मिश्रा उस रात गश्त कर अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपियों ने बहस के बाद मिश्रा को गोली मार दी थी। मिश्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).