दुर्ग (छत्तीसगढ़), 26 जुलाई जिले के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा की बालिका के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जामुल थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा की बालिका के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के सफाई कर्मचारी सूरज बंजारे (28) को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार रात छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की कि इस महीने की 20 तारीख को उनकी बच्ची जब स्कूल के शौचालय में थी तब उसके साथ स्कूल के सफाईकर्मी बंजारे ने अश्लील हरकत की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बंजारे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY