एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के नए मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या सामने आई है। संक्रमण से 30 लोग स्वस्थ हो गए हैं और 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के नए मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, 15 सितंबर नगालैंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या सामने आई है। संक्रमण से 30 लोग स्वस्थ हो गए हैं और 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री एस पंगन्यू फोम ने बताया कि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 75.1 फीसदी हो गई । इससे पहले आठ अगस्त को स्वस्थ होने की दर 87.82 फीसदी थी।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी का ट्वीट- दरभंगा में एम्स के निर्माण से बिहार के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगी मजबूती: 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या अब 5,229 हो गई।

फोम ने ट्वीट किया, '' 304 नमूनों में से 15 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से आठ दीमापुर में, कोहिमा में चार और मोकोकचुंग और तुएनसांग और मोन में एक-एक मामले सामने आए हैं।''

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिना ई-पास के इंटर स्टेट मूवमेंट की दी इजाजत, बसों को इजाजत नहीं.

मंगलवार को कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया कि कोहिमा में 27 मरीज और मोकोकचुंग में तीन मरीज स्वस्थ हुए।

एकीकृत बीमारी निगरानी कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉक्टर नयानथुंग किकोन ने बताया कि सोमवार तक मृतकों की संख्या 10 थी जबकि अब यह बढ़कर 15 हो गई। राज्य में अब 1,269 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,927 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 18 अन्य राज्यों में चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).