देश की खबरें | असम में बाढ़ प्रभावितों की संख्या घटकर 2.72 लाख हुई, नए इलाके जलमग्न
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 2.72 लाख हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
गुवाहाटी, 18 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 2.72 लाख हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन में बताया गया कि बाढ़ के कारण नए इलाके जलमग्न हो गए हैं और प्रभावित जिलों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 13 हो गई। इसमें कहा गया कि ब्रह्मपुत्र सहित दो प्रमुख नदियां अभी भी दो स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बुलेटिन में बताया गया है कि वर्तमान में 13 जिलों के 31 राजस्व सर्किल और 695 गांवों में प्रभावितों की संख्या 2,72,037 है।
असम में बाढ़ के कारण कामरूप, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, ग्वालपाड़ा, शिवसागर, कछार, धुबरी, करीमगंज, नलबाड़ी, नगांव, धेमाजी और कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिला प्रभावित है।
बुलेटिन में बताया गया कि असम के 11 जिलों में बुधवार को बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 355,000 थी।
असम में इस साल बाढ़, आकाशीय बिजली गिरने और तूफान की चपेट में आने से अब तक 113 लोगों की मौत हो चुकी है।
असम का नगांव जिला बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 77,101 लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद कछार में 51,926 और धुबरी में 39,973 लोग प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं।
वर्तमान में कुल 12,929 विस्थापित लोगों ने 62 राहत शिविरों में शरण ली हुई है, जबकि 14 राहत वितरण केंद्रों के माध्यम से 17,341 लोगों को राहत प्रदान की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

