क्रिकेट

South Africa vs Pakistan, 1st Test Match Winner Prediction: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच कल से खेला जाएगा पहला टेस्ट, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका में रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं रहा है. उन्होंने यहां अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 2 में जीत दर्ज की है जबकि 12 में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दक्षिण अफ्रीका में खेले गए दोनों बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले में जहां मेजबान टीम WTC फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी.

South Africa vs Pakistan, 1st Test Match Winner Prediction: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच कल से खेला जाएगा पहला टेस्ट, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo: Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st Test Match: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मैच कल यानी 26 दिसंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली गई. टी20 को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने 2-0 से जीता, वहीं वनडे सीरीज में पाकिस्तान (Pakistan) ने 3- 0 से मेहमान टीम का सूपड़ा साफ किया. अब सभी की की नजरें टेस्ट सीरीज पर है. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में प्रोटियाज ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2-0 की शानदार जीत दर्ज की थी. SA vs PAK, 1st Test Pitch Report And Weather Update: पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बरपाएंगे कहर या पाकिस्तानी गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले यहां जानें सेंचुरियन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल को देखते हुए यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी अहम है. दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम भी दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर देना चाहेगी. इसी बीच पाकिस्तान की टीम ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तानी शान मसूद कर रहे हैं. वहीं पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में बाबर आजम की वापसी हुई है. बाबर आजम पिछली टेस्ट सीरीज के बीच में ही बाहर हो गए थे। वहीं नसीम शाह भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं.

दूसरी ओर, पाकिस्तान सफेद गेंद क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट क्रिकेट में भी उसी लय को बनाए रखने के इरादे से उतरेगा. हाल ही में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में तीन साल बाद पहली बार जीत दर्ज की. हालांकि, पाकिस्तान अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है, लेकिन टीम रेड-बॉल क्रिकेट में दबदबा कायम रखने का प्रयास करेगी.

पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका में रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं रहा है. उन्होंने यहां अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 2 में जीत दर्ज की है जबकि 12 में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दक्षिण अफ्रीका में खेले गए दोनों बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले में जहां मेजबान टीम WTC फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी, वहीं पाकिस्तान अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने और इतिहास बदलने की कोशिश करेगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs SA Head To Head Records)

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है. इन 28 मैचों में साउथ अफ्रीका ने 15 में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान केवल 6 मैचों में ही विजयी हो सका है. 7 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि साउथ अफ्रीका का पाकिस्तान पर टेस्ट फॉर्मेट में दबदबा है. इसके साथ ही, घरेलू परिस्थितियों का फायदा साउथ अफ्रीका को और भी मजबूत बनाता है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (SA vs PAK Match Prediction)

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दक्षिण अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दक्षिण अफ्रीका के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे पहला मुकाबला जीत सकती हैं. दक्षिण अफ्रीका का मौजूदा प्रदर्शन उन्हें इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार बनाता है. दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी की गहराई और गेंदबाजी का संतुलन पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा.

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 65%

पाकिस्तान की जीत की संभावना: 35%.

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, डेविड बेडिंघम, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, क्वेना मफाका.

पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: शान मसूद (कप्तान), सैम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील (उपकप्तान), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).