देश की खबरें | अब गरुड़ प्रकाशन 2020 के दिल्ली दंगों पर किताब प्रकाशित करेगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अगस्त ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा दिल्ली दंगों से जुड़ी किताब के प्रकाशन से इनकार करने के एक दिन बाद गरुड़ प्रकाशन ने रविवार को कहा कि वह “डेल्ही रायट्स 2020: द अनटोल्ड स्टोरी” शीर्षक वाली पुस्तक प्रकाशित करेगा। किताब के प्रकाशन से पूर्व एक ऑनलाइन कार्यक्रम को लेकर हंगामा मचने के बाद ब्लूम्सबरी इंडिया ने पुस्तक के प्रकाशन से हाथ खड़े कर दिये थे।

गरुड़ प्रकाशन ने कहा कि किताब के अगले 15 दिनों में बिक्री के लिये उपलब्ध होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केसः बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची सीबीआई की टीम: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गरुड़ प्रकाशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संक्रांत सानू ने कहा, “गरुड़ प्रकाशन भारतीय इतिहास- प्राचीन और समसामयिक- के प्रामाणिक विमर्श के लिये प्रतिबद्ध है। यह देख कर दुख होता है कि अन्य प्रकाशक किताब की विषय-वस्तु के बजाय अन्य घटनाक्रमों से प्रभावित हैं। हम किताब के प्रमुख लेखकों का दिल्ली दंगों की असली तस्वीर सामने लाने के लिये समर्थन करते हैं।”

ब्लूम्सबरी इंडिया ने शनिवार को फरवरी के दिल्ली दंगों से जुड़ी एक किताब का प्रकाशन नहीं करने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | Congress President Row: सोनिया गांधी छोड़ सकती हैं अध्यक्ष पद, पार्टी नेताओं की अलग- अलग राय- कई उठा रहे राहुल गांधी के पक्ष में आवाज.

प्रकाशन संस्था ने यह घोषणा उनकी जानकारी के बिना किताब के बारे में एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के बाद की।

इस प्रकाशन संस्था को शुक्रवार को उस समय ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा जब शनिवार को किताब के लोकार्पण का एक कथित विज्ञापन सामने आया और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता कपिल मिश्रा को दिखाया गया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में 23 फरवरी को हिंसा भड़कने के पहले ऐसे आरोप लगाये गये थे कि मिश्रा समेत कई नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)