देश की खबरें | भारत बंद के दौरान मेघालय में जनजीवन सामान्य
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, आठ दिसंबर मेघालय में मंगलवार को जनजीवन सामान्य रहा और केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।

राज्य में दुकानें और बाजार खुले रहे तथा निजी और सार्वजनिक वाहन चलते रहे।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: भारत बंद का ताजा हाल, कहीं रुकी रेल तो कहीं सड़कें हुई ब्लॉक- देखें तस्वीरें.

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्यालय, बैंक और डाकखाने खुले रहे तथा कर्मचारियों की मौजूदगी देखी गई।

‘मेघालय जॉइंट कॉउन्सिल ट्रेड यूनियन एंड एसोसिएशन’ ने कहा कि वह बंद का नैतिक आधार पर समर्थन करते हैं लेकिन कोविड-19 के चलते उन्होंने शहर में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: भारत बंद के बीच सिंघु बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसी तैनात.

हिल्स किसान संघ के अध्यक्ष कमांड शंगप्लीयांग ने कहा कि उनके संगठन ने भी किसानों को नैतिक आधार पर समर्थन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)