बेंगलुरु, 17 अक्टूबर कर्नाटक में सीरा और राजेश्वरी नगर विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिये कुल 37 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र शनिवार को वैध घोषित किये गये।
अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद यह घोषणा की गई। इन कुल 37 वैध उम्मीदवारों में सीरा सीट पर 17 राजेश्वरी नगर (आर आर नगर) सीट पर 20 उम्मीदवार हैं।
आर आर नगर सीट पर तीन छोटी पार्टियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।
नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर थी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर है।
उपुचनाव के नतीजों की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी।
तुमकुरू जिले की सीरा सीट से जनता दल (सेक्युलर) विधायक बी सत्यनारायण की अगस्त में मृत्यु हो जाने, जबकि आर आर नगर सीट से कांग्रेस विधायक एन मुनिरत्न को पिछले साल दल बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित किये जाने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY