देश की खबरें | दिल्ली की जेलों में कोई कैदी कोविड-19 से संक्रमित नहीं है: जेल विभाग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अगस्त दिल्ली की जेलों में कोई भी कैदी कोविड-19 से संक्रमित नहीं है और यहां जेलों के अंदर स्थिति काफी हद तक बेहतर हो चुकी है। दिल्ली जेल विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों में कुल 63 कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 61 कैदी संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE Won’t be Postponed: नीट और जेईई एग्जाम नहीं होंगी स्‍थगित, तय समय पर होगी परीक्षा, रिपोर्ट.

उन्होंने बताया कि अगस्त में केवल तिहाड़ जेल मे दो मामले सामने आए थे और वे दोनों अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।

फिलहाल तीनों जेल परिसरों में कोविड-19 का कोई मरीज नहीं है।

यह भी पढ़े | DK Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, फोन टेपिंग की शिकायत की.

महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने कहा, “रोहिणी जेल में 13 मई को पहला कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। वहीं 15 जून और चार जुलाई को मंडोली जेल के दो संक्रमित कैदियों की मौत हो गई। दोनों बुजुर्ग थे।”

गोयल ने बताया कि जेल के 169 कर्मी भी संक्रमित हो गए थे। इनमें से 87 कर्मी दिल्ली जेल के और 82 कर्मी तमिलनाडु विशेष पुलिस के थे। इनमें से 167 कर्मी ठीक हो चुके हैं तथा दो का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)