देश की खबरें | कन्नड फिल्म जगत में नशे के कारोबार पर लंकेश के दावों की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं :अपराध शाखा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, एक सितंबर कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के कारोबार के आरोपों के सिलसिले में फिल्मकार और पत्रकार इंद्रजीत लंकेश से पूछताछ करने वाली केंद्रीय अपराध शाखा ने मंगलवार को कहा कि उनके दावों की पुष्टि के लिए कोई सबूत या सामग्री नहीं है।

केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने सोमवार को लंकेश से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। उनके इस बयान के लिए सवाल-जवाब किये गये कि फिल्म उद्योग में अनेक लोग ड्रग्स कारोबार में ग्राहक या विक्रेता के रूप में शामिल हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2943 नए मामले पाए गए, 55 की मौत: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘‘कल इंद्रजीत लंकेश को सीसीबी बुलाया गया था और उनका बयान लिया गया, जिसमें उन्होंने अतीत की कुछ घटनाओं का जिक्र किया और कुछ नाम भी लिये। उन्होंने जो कहा, उनकी पुष्टि के लिए कोई सामग्री या साक्ष्य नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले में जांच कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | BJP Attacks on Jharkhand Hemant Soren Govt: बीजेपी का तंज, कहा- झारखंड में सोरेन सरकार ‘राजधर्म’ नहीं, ‘लालूधर्म’ निभा रही है.

पाटिल ने कहा कि सीसीबी लंकेश को पुन: बुलाएगी और अगर उनके पास अपने बयान के समर्थन में कोई सबूत है तो उन्हें देने का अवसर देगी।

उन्होंने कहा कि सीसीबी अपने स्तर पर भी सबूत एकत्रित करने के लिए जांच करेगी।

लंकेश ने मंगलवार को दावा किया कि कन्नड फिल्म उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त हैं। इससे एक दिन पहले उन्होंने पुलिस से फिल्म जगत में संचालित कथित मादक पदार्थ गिरोह के बारे में जानकारी साझा की थी।

लंकेश ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मैंने कम से कम 15 लोगों के नाम दिये हैं जिन्हें मैं जानता हूं कि वे मादक पदार्थों के कारोबार में हैं। मैंने वो नाम पुलिस से साझा किये थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)