Lahore Qalandars vs Peshawar Zalmi, Pakistan Super League 2026 38th Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 38वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी (LHQ vs PSZ) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. लाहौर कलंदर्स ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, पेशावर जाल्मी ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 8 में जीत हासिल की है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लाहौर कलंदर्स की अगुवाई शाहीन अफरीदी कर रहे हैं, जबकि पेशावर जाल्मी की कमान बाबर आजम के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 38वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद अहम होगी. लाहौर कलंदर्स इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना चाहेगी. दूसरी तरफ पेशावर जाल्मी शानदार फॉर्म में है और जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी. बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है.
लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी हेड टू हेड (LHQ vs PSZ Head To Head)
टी20 में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पेशावर जाल्मी ने 12 मैच जीते हैं, जबकि लाहौर कलंदर्स को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार पेशावर जाल्मी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
लाहौर कलंदर्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. फखर जमान और अब्दुल्ला शफीक से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में चरिथ असलंका और सिकंदर रजा टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ पेशावर जाल्मी की टीम में बाबर आजम, कुसल मेंडिस और जेम्स विंस जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में सुफियान मुकीम और इफ्तिखार अहमद टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच 38वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (LHQ vs PSZ 38th Match Date And Venue)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 38वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (LHQ vs PSZ 38th Match Live TV Channel Telecast In India)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 38वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं है.
भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch LHQ vs PSZ 38th Match Live Streaming In India)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 38वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड (Fan Code) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LHQ vs PSZ 38th T20 Match Playing Prediction)
लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, मोहम्मद फारूक, अब्दुल्ला शफीक, चरिथ असलंका, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, डेनियल सैम्स, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, उबैद शाह और हारिस रऊफ.
पेशावर जाल्मी: जेम्स विंस, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), फरहान यूसुफ, इफ्तिखार अहमद, माइकल ब्रेसवेल, आरोन हार्डी, अब्दुल समद, सुफियान मुकीम, मोहम्मद बासित और अली रजा.
नोट: लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम बनाम पेशावर जाल्मी क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY