DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 35th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 35वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पिछले मैच में मिली हार के बाद इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. वहीं, पंजाब किंग्स अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह अहम मुकाबला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs PBKS 35th T20 Match Playing)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को भी 17 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में मिलाजुला प्रदर्शन किया है. टीम के पास केएल राहुल और पृथ्वी शॉ जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स और नितीश राणा टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है. टीम में श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.