मंगलुरु, 12 जुलाई कर्नाटक सरकार ने दक्षिण कन्नड़ जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के मद्देनजर पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। राज्य के मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने शनिवार को यह बात कही।
जिले में पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के 492 मामले सामने आये हैं और 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।
शनिवार को कोरोना वायरस के 186 नये मरीज सामने आए जिससे जिले में इस महामारी के मामले 2034 हो चुके हैं।
जिले के प्रभारी मंत्री पुजारी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में इस खबर से इनकार किया कि बेंगलुरु की तर्ज पर जिले में लॉकडाउन लगाया जाएगा।
यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के समर्थन में 30 कांग्रेसी और कुल निर्दलीय विधायक, रिपोर्ट.
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति पर जिले के उपायुक्त सिंधु बी रूपेश और दक्षिण कन्नड़ के सांसद नलिन कुमार कतील के साथ चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जिले में फिर से लॉकडाउन लगाने पर निर्णय सोमवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के साथ होने वाले वीडियो कांफ्रेंस के बाद लिया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि प्रशासन आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कोई निर्णय लेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY