देश की खबरें | एनआईए ने केरल के मंत्री जलील से की आठ घंटे तक पूछताछ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि/तिरुवनंतपुरम, 17 सितम्बर सोने की तस्करी मामले में आतंकवाद के पहलू की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को केरल के उच्च शिक्षा मंत्री के. टी. जलील से लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की।

इस पर विपक्ष ने मांग की कि जलील को इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि मंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

जलील सुबह करीब छह बजे एक निजी कार में एनआईए के कोच्चि स्थित कार्यालय पहुंचे। एक सप्ताह पहले उनसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजनयिक माध्यमों से संयुक्त अरब अमीरात से पवित्र कुरान की खेप प्राप्त करने के मामले में विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम के कथित उल्लंघन को लेकर पूछताछ की थी।

मंत्री शाम लगभग पांच बजे एनआईए कार्यालय से रवाना हुए।

यह भी पढ़े | Vinay Sahasrabuddhe Tests Positive for COVID-19: बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव.

मीडिया में आई खबरों के अनुसार एनआईए ने जलील से सुबह नौ बजे पूछताछ शुरू की।

कांग्रेस और भाजपा समेत विपक्षी पार्टियों ने पूरे राज्य में प्रदर्शन किया और पिनरायी विजयन के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में कांग्रेस, भाजपा और मुस्लिम लीग के कई कार्यकर्ता घायल हो गये।

पलक्कड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए विधायक वी टी बालाराम ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई बिना किसी उकसावे के हुई और उन्होंने जांच की मांग की।

पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘पलक्कड़ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में उनके 12 कर्मी घायल हो गये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)