देश की खबरें | एनआईए ने आतंकी संगठन एनएससीएन (आईएम) के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
जियो

नयी दिल्ली, 11 जून राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन एनएससीएन (आईएम) के स्वयंभू ‘‘कैबिनेट मंत्री’’ अलेमला जमीर सहित दो लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोपपत्र दाखिल किया ।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने जमीर और उसके सहयोगी मसासासोंग एओ के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत पटियाला हाउस परिसर में विशेष अदालत के सामने अपनी रिपोर्ट दाखिल की ।

यह भी पढ़े | बिहार: नीतीश के मंत्री नीरज कुमार का बड़ा खुलासा, कहा-लालू यादव के 2 नहीं 3 बेटे.

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ से यह मामला अपने हाथ में लिया था । पुलिस ने जमीर को पिछले साल 17 दिसंबर को 72 लाख रुपये नकदी के साथ दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था ।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एनआईए की जांच से सामने आया कि मसासासोंग एओ तथा अन्य के साथ जमीर ने आपराधिक साजिश करते हुए आतंकी संगठन एनएससीएन (आईएम) के लिए धन जुटाया ।

यह भी पढ़े | मुंबई: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने किया मरीन ड्राइव पर सेगवे सिक्योरिटी एंड पेट्रोलिंग पॉलिसी का उद्घाटन: 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया ‘‘जमीर आतंकी संगठन में किलोनसर (कैबिनेट मंत्री) पद पर था । आरोपी मसासासोंग एओ तथा संगठन के अन्य सदस्यों ने विध्वंसकारी गतिविधियों के लिए धन जुटाने में मदद की।’’

जांच के दौरान एजेंसी ने 2.70 करोड़ रुपये की नकदी के साथ कई हथियार, एनएससीएन (आईएम) से जुड़े दस्तावेज, ड्रोन, सैटेलाइट फोन समेत अन्य सामग्री जब्ती की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)